Posts

गांधी कल,आज और कल

Image
          "गांधी कल,आज और कल" "हमारी धरती के पास प्रत्‍येक व्‍यक्ति की आवश्‍यकता के लिए तो बहुत कुछ है, पर किसी के लालच के लिए कुछ नहीं।”                                                               ( -गांधी जी)  विश्‍व आज पर्यावरणीय समस्याओ, भूख से होने वाली मृत्‍यु ,गरीबी,बेरोजगारी, सम्पन्नता से उत्‍पन्‍न समस्‍याओं( तनाव, कुंठा ) के साथ साथ धार्मिक उन्माद ,साम्प्रदायिकता,आतंकवादी हिंसा, आये दिन परमाणु हथियरों के प्रयोग की धमकियाँ,हिंसक संघर्ष,राजनैतिक पतन,का सामना कर रहा है।      ऐसे में विश्व पटल पर सभी समस्याओं का समाधान अगर किसी एक व्यक्ति के जीवन दर्शन,  सिद्धांतों और विचारों से हो सकता है, तो वह केवल और केवल "महात्मा गांधी " ही हैं।       भारत भूमि का यह  सौभाग्य ही है की ,गांधी जैसे महान महापुरुष ,महात्मा यहाँ जन्मे ।  महात्मा गांधी के विचार दे...

एन आर सी : एक विश्लेषण

Image
              "NRC ( National register of citizen)"                                    " भारतीय नागरिकता रजिस्टर " एन आर सी का मुद्दा एक बार फिर चर्चा में 31 अगस्त 2019 को एनआरसी की आखिरी लिस्ट जारी हुई, जिसमें 19 लाख लोगों लिस्ट से बाहर हुए।  यहां हम आपको बता दें कि है यह एनआरसी का आखिरी अपडेशन था। यह फाइनल सूची है जिसमें 19 लाख लोग बाहर हुए हैं।      इससे पहले जुलाई 2018 में जारी ड्राफ्ट में बाहर हुए लोगों की संख्या 40 लाख थी।  जिनमें से आधे को  एनआरसी सूची में शामिल कर लिया गया है ,उन पर  से विदेशी होने का कलंक मिट गया है।  31 अगस्त 2019 को सूची जारी होती हुई है स्थानीय संगठनों ने विरोध और प्रदर्शन शुरू कर दिए।     इससे आशंका जाहिर होती है  की आखरी सूची तो जारी हो गई है  लेकिन कहीं ना कहीं नागरिकता संबंधी विवादों का मूल अभी वही बना हुआ है। अब भी दिमाग में बार-बार सवाल  ...

जम्मू कश्मीर से 370 की समाप्ति :एक सरहनीय कदम

Image
अगर कहीं स्वर्ग है तो यहीं है...  कश्मीर के बारे में कहा गया है :                   "गर फिरदौस बर रूये ज़मी अस्त                    हमी अस्तो हमी अस्तो हमी अस्त"          (धरती पर अगर कहीं स्वर्ग है,तो यहीं है, यहीं है, यही हैं) धरती के स्वर्ग : जम्मू कश्मीर में दशकों पहले हुई एक ऐतिहासिक भूल को अंतत: सुधार लिया गया। सरकार बधाई की पात्र है ,यह एक साहसिक और सराहनीय कदम है।                   धारा 370 को हटाने की मांग लंबे अरसे से चली आ रही थी कई सरकारें आई परंतु इस संबंध में प्रतिक्रिया देने में हिचती रही और यह धारा संविधान का सतत हिस्सा बनी रही ।          इसके पीछे मूल कारण सरकारों का जम्मू कश्मीर के अलगाववादी नेताओं के प्रति उदार दृष्टिकोण रहा साथ ही केंद्रीय सरकार राजनीतिक दबाव, धार्मिक भावनाओं के आहत होने एवं हिंसक घटनाओं से आशंकित भी रहती थीं वे इस संवेदनशील मुद्दे ...

भारत मैं फैलता उन्मादी साम्प्रदायिक भीड़ तंत्र

Image
       एक भारत यह भी !  आज हिंदुस्तान के लोग जिस तहर बात -बात पर उन्मादी और उग्र होने लगे उससे यही लगता की हिंदुस्तान की 90  फ़ीसदी आबादी मूर्ख है।वह आसानी से उग्र भीड़ में परिवर्तित हो जाती है और बड़े पैमाने पर अपने ही क्षेत्र के संसाधनों को बर्बाद करती है और अन्य धर्म और संप्रदाय के लोगों  मैं डर बैठाया जाता है  कि हम बहुसंख्यक हैं  और यह एक ओर से नहीं  बल्कि  उनकी ओर से भी किया जाता है जो अल्पसंख्यक हैं  और इसी का वास्ता देकर हिंसक प्रदर्शन और  गतिविधियों को अंजाम देते हैं ।   भारतीय लोगों का चरित्र इस तरह का कभी नही रहा , पहले भी  विविधता थी  परंतु लोग आपसी मेलजोल और सहजता से रहते थे  और किसी  को भी  किसी अन्य धर्म और संप्रदाय  के लोगों से डर नहीं लगता था  लेकिन आज आए दिन सुनने में आता है  की  हमें डर है ...और मजे की बात यह है  की पता भी नहीं डर किस बात का है  ,बस उन्हें तो डर है ।और इसके उत्तर में सामने वाला समूह  कहता है  तो फिर आप पाकिस्...